स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

13 लाख की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

13 लाख की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

126.96 ग्राम नशीला पदार्थ मिला, आरोपी स्टडी वीजा पर भारत आया था

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
पुलिस की अपराध शाखा बॉर्डर ने एमडीएमए नशा तस्करी के मामले में दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को सूरजकुंड-अनखीर रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर संगम निवासी दयालपुर, फरीदाबाद को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में संगम ने बताया कि वह इसे नोएडा में रह रहे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदकर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था।

 जांच में बिसरख, नोएडा निवासी विनित का नाम भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, उसने संगम से करीब चार ग्राम एमडीएमए बिक्री के लिए खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर को ओडेकामरा और विनित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के अनुसार, ओडेकामरा 2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा 2023 में समाप्त हो गया था और इसके बाद वह कथित तौर पर नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था। संगम और विनित को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि ओडेकामरा को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें