स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

12वीं जिला फुटबॉल लीग : नेशनल पीजी कॉलेज एफसी और यूनिटी बी एफसी ने दर्ज की जीत

पहले मुकाबले में नेशनल पीजी कॉलेज एफसी ने रेवन्स एफसी को 2-0 से पराजित किया। नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से उत्कर्ष ने मैच के 24वें और 48वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

12वीं जिला फुटबॉल लीग : नेशनल पीजी कॉलेज एफसी और यूनिटी बी एफसी ने दर्ज की जीत
12वीं जिला फुटबॉल लीग : नेशनल पीजी कॉलेज एफसी और यूनिटी बी एफसी ने दर्ज की जीत

लखनऊ। 12वीं जिला फुटबॉल लीग 2026 के अंतर्गत आज खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में नेशनल पीजी कॉलेज एफसी और यूनिटी बी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

पहले मुकाबले में नेशनल पीजी कॉलेज एफसी ने रेवन्स एफसी को 2-0 से पराजित किया। नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से उत्कर्ष ने मैच के 24वें और 48वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

दिन का दूसरा मुकाबला यूनिटी टीम बी एफसी और एलएमसी बी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में यूनिटी बी एफसी ने एलएमसी बी को 2-1 से हराया। यूनिटी बी की ओर से लारेब ने 21वें मिनट और कामरान ने 43वें मिनट में एक-एक गोल किया। वहीं, एलएमसी बी की ओर से इयान ने मैच के 54वें मिनट में एकमात्र गोल किया। हालांकि, एलएमसी बी की टीम बराबरी करने में सफल नहीं हो सकी और यूनिटी बी एफसी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कल खेले जाएंगे दो प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले

जिला फुटबॉल लीग में कल भी दो प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में वॉल्व्स एफसी का सामना अवध यूनाइटेड एफसी से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में स्पोर्टिंग एफसी और एएमसी रिकॉर्ड की टीमें आमने-सामने होंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें