स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

12वीं डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग: विजय ओरांव की हैट्रिक से एएमसी रिकॉर्ड की धमाकेदार जीत

एएमसी रिकॉर्ड ने एलएमसी-ए एफसी को 4-0 से जबकि अल्फा एफसी ने यूनाइटेड एफसी को 3-0 से हराया।

12वीं डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग: विजय ओरांव की हैट्रिक से एएमसी रिकॉर्ड की धमाकेदार जीत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। 12वीं डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग-2026 में एएमसी रिकॉर्ड और अल्फा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। एएमसी रिकॉर्ड ने एलएमसी-ए एफसी को 4-0 से शिकस्त दी, जबकि अल्फा एफसी ने यूनाइटेड एफसी को 3-0 से हराया।

दिन के पहले मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड के विजय ओरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच के 11वें, 24वें और 37वें मिनट में गोल दागे। इसके बाद आर. भारती ने 46वें मिनट में गोल कर टीम की 4-0 से जीत सुनिश्चित की।

दूसरे मुकाबले में अल्फा एफसी ने यूनाइटेड एफसी को 3-0 से पराजित किया। अल्फा एफसी की ओर से गौरव ने 12वें और अखिल ने 21वें मिनट में गोल किया। इसके बाद आर्यन ने 47वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की।

आज दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में यूनिटी-ए एफसी का सामना लखनऊ वॉरियर्स एफसी से होगा, जबकि दूसरे मैच में एक्सेल एरिना एफसी और एसएमआरजे एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें