1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद, बेचने पर 51 हजार जुर्माना
जिला स्तरीय बैठक में दूध की खरीद-बिक्री और आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया

पायनियर समाचार सेवा। सिरसा
नकली और मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खिलाफ पशुपालकों, किसानों, दूध विक्रेताओं और कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है। सिरसा के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में हुई जिला स्तरीय बैठक में 1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में वीटा, वेरका, सरस और अमूल सहित दूध कंपनियों से भी इन तीन दिनों में गांवों और शहरों में दूध की गाड़ियां नहीं भेजने की अपील की गई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि दूध की ढुलाई करने वाले वाहनों को रोका जा सकता है और बंदी के दौरान पकड़ा गया दूध गरीब बस्तियों में बांटने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन के नियम तोड़कर दूध बेचने वाले पर 51 हजार रुपये का सामुदायिक जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। बैठक में बताया गया कि जुर्माने की राशि संबंधित गांव या क्षेत्र के धार्मिक स्थल को दी जाएगी।

पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार और चारे की बढ़ती लागत के मुकाबले दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही नकली दूध, घी, पनीर और खोये के कारोबार पर कार्रवाई की मांग भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा है। अभियान को नकली के खिलाफ जंग, असली को बढ़ावा नाम दिया गया है। सिरसा में आंदोलन के समन्वय के लिए 13 सदस्यीय जिला समिति भी गठित की गई है।