स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

यॉर्कर क्रिकेट क्लब बना स्व. जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

यॉर्कर क्रिकेट क्लब बना स्व. जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
  • स्व. जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कुशाग्र मिश्रा के शतक और शिवम यादव की घातक गेंदबाजी से कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को 5 विकेट से हराया

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। कुशाग्र मिश्रा (106) की शानदार शतकीय पारी और शिवम यादव (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को 5 विकेट से हराकर स्व. जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से अंश सिंह ने 71 रन और द्रव्या कुमार कुशवाहा ने 69 रन की शानदार पारियां खेलीं। आ​खिरी ओवरों में मोहम्मद अनस खान ने नाबाद 26 और आकाश गुप्ता ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 226 तक पहुंचाया। यॉर्कर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि जैनुद्दीन ने 2 विकेट हासिल किए।

227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यॉर्कर क्रिकेट क्लब की शुरुआत शानदार रही। कप्तान कुशाग्र मिश्रा ने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों पर 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा देवांश कुमार सिंह ने 40 रन तथा आदित्य कुमार सिंह ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को 33.3 ओवर में 5 विकेट पर 227 रन तक पहुंचाते हुए यादगार जीत दिलाई। कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से आकाश गुप्ता ने 2 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाज योर्कर के बल्लेबाजों पर प्रभाव नहीं छोड़ सके।

शानदार शतकीय पारी के लिए कुशाग्र मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 422 रन बनाने और 15 विकेट लेने के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट में एसएमआर के आदर्श वर्मा 521 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। मेगा ट्रेंड्स के वारिस अली ने 31 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जीता। सीएएल पर्पल के आलोक कुमार यादव को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर तथा प्लेफिट क्रिकेट क्लब के शाश्वत यादव को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में आईआरएस अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त (कस्टम्स) उग्रसेन धर द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें