स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

मलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

मलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मलिहाबाद के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और माल के राजकीय उदा देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर पुलिस की मुस्तैदी के बीच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान करने पहुंचे युवाओं और अन्य मतदाताओं ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्कूल-कॉलेजों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार के उद्देश्य से मतदान करने की बात कही। 

कुछ मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि कुछ ने तीसरी बार मतदान किया।सुबह से दोपहर एक बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद मतदाताओं के पहुंचने से मतदान में तेजी आई।मलिहाबाद में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 1,821 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 948 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 208 मतदाताओं में से 94 ने मतदान किया। वहीं माल में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 1,632 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 843 मतदाताओं ने वोट डाले। 

मतदान करने वालों में 575 पुरुष और 268 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 370 मतदाताओं में से 213 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 136 पुरुष और 77 महिला मतदाता शामिल रहीं। दोनों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें