स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान में कांग्रेस ने जताया विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक की उठाई मांग

वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान में कांग्रेस ने जताया विरोध

जलालपुर, अंबेडकरनगर। मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर जलालपुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। 

कांग्रेस कमेटी जलालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्लॉक परिसर से निकला विरोध मार्च तहसील और नगर पालिका होते हुए शिवाजी चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस जमालपुर चौराहा, सरायचौक होते हुए यादव चौराहा पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम हटना या किसी प्रकार की अनियमितता होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आशंका जताते हुए कहा कि इससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। कांग्रेस ने मतदाता सूची को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से तैयार किए जाने की मांग की।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केके यादव, कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव अमरनाथ यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता सुनील सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, जिला सचिव सुजीत गौतम, रेखा वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें