स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप में वैष्णवी को दोहरा खिताब, माधव पुरुष एकल चैंपियन

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप में वैष्णवी को दोहरा खिताब, माधव पुरुष एकल चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। चिनहट स्थित पिकल डोम में खेली गयी द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। चैंपियनशिप में वैष्णवी लोधी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, जबकि पुरुष एकल वर्ग में माधव विजेता बने।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विराज सागर दास (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन), सम्मानित अतिथि के तौर पर इंजीनियर अवनीश सिंह (सदस्य विधान परिषद) और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरविंद शर्मा (सचिव, यूपी पिकलबॉल एसोसिएशन) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विराज सागर दास और सम्मानित अतिथि इंजीनियर अवनीश सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि विराज सागर दास ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन इसी माह बीबीडी ग्रुप की मेजबानी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिकलबॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर पुरस्कार वितरित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह की अध्यक्षता लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। एसोसिएशन का प्रयास खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, नियमित प्रतियोगिताएं और उच्च स्तर तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध कराना है।

महिला एकल फाइनल में वैष्णवी लोधी ने जाह्नवी द्विवेदी को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इसके बाद मिश्रित युगल फाइनल में वैष्णवी लोधी और रौनक छाबड़ा की जोड़ी ने निखिल सिंह और जाह्नवी द्विवेदी को 15-3 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।

पुरुष एकल के रोमांचक फाइनल में माधव ने पार्थ को 17-15 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्णायक क्षणों में माधव ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।आयोजन सचिव एवं रणवीर सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर ऋषि श्रीवास्तव, सिद्धांत श्रीवास्तव एवं रिधम थापा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन शर्मा, संदीप जोशी, साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन सहित संचालन समिति के सदस्य यशराज, आदित्य, आर्यन, विशाल, आदर्श, ऋषि, सिद्धांत, रिधम और सृष्टि भी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें