स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

वरुण विहार और नैमिष नगर टाउनशिप से सुनियोजित विस्तार, एयरपोर्ट, एआई सिटी व औद्योगिक परियोजनाओं से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ। सरोजनीनगर की धरती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के आवासीय एवं शहरी विकास से जुड़ी करीब ₹12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे लखनऊ के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और राजधानी के सुनियोजित विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर टाउनशिप सहित पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि वरुण विहार और नैमिष नगर केवल आवासीय परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि लखनऊ के भविष्य के सुनियोजित विस्तार की आधारशिला हैं। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और विभिन्न आय वर्गों के लिए आवासीय अवसरों के साथ इन परियोजनाओं से बुनियादी सुविधाओं और रोजगार के नए अवसरों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ को महानगर और जनपद की सीमाओं से आगे बढ़ाकर स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के रूप में विकसित करने की दिशा में योजना रखी है। इसमें उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली को भी क्षेत्रीय विकास योजना से जोड़ने की बात कही गई है। नैमिषारण्य की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोर-लेन मार्ग तथा वरुण विहार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना भी विकास को गति देगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार, एआई सिटी, अनंत नगर, मेट्रो, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर, टाटा की ऑटोमोबाइल परियोजना और अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र जैसी परियोजनाओं से सरोजनीनगर औद्योगिक एवं रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में कई प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों की मौजूदगी से क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में भी विकसित हो रहा है।

विधायक ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रभावित परिवारों के हितों की सुरक्षा भी जरूरी है। मुख्यमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजे की प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा पात्र लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में भुगतान की बात कही गई है। कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ लखनऊ के संकल्प को भी मजबूत किया गया।

डॉ. सिंह ने कहा कि इन ऐतिहासिक परियोजनाओं से लखनऊ में आवास, कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना, रोजगार और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने सरोजनीनगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लखनऊ और सरोजनीनगर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें