स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

उधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली

उधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के मोतीझील कॉलोनी (सरोसा-भरोसा) में उधारी के दो लाख रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीझील कॉलोनी निवासी इमरान अली के मुताबिक, 23 सितंबर को उनके बहनोई निसार अली, निवासी मडल सिटी, बी होप हॉस्पिटल के सामने फोन कर उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने साथ में शराब पी। 

इसके बाद इमरान ने वर्ष 2024 में दिए गए अपने दो लाख रुपये वापस मांगे। इमरान का आरोप है कि रुपए मांगने पर निसार अली ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर निसार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इमरान को उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पीड़ित की पत्नी के पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें