स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

चाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत में

चाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया। मृतका के छोटे बेटे ने अपने चचेरे भाई राजेश उर्फ गुड्डू और उसके साथी हरिराम पर दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग महिला पिछले सात वर्षों से घर से कुछ दूरी पर स्थित अर्धनिर्मित प्लाट की दुकानों में रहती थी। आरोप है कि बुधवार देर रात राजेश उर्फ गुड्डू अपने साथी हरिराम के साथ वहां पहुंचा और दोनों ने शराब पी। 

इसके बाद किसी बात को लेकर महिला से विवाद हुआ। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटकर हत्या कर शव प्लाट के पिछले हिस्से में झाड़ियों में फेंक दिया। पड़ोसियों ने प्लाट से चीख-पुकार की आवाज सुनकर महिला के बड़े बेटे को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला का शव झाड़ियों में खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गुरुवार सुबह डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक, एसीपी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर टूटी चूड़ियां, खून के निशान, बिस्तर, कपड़े और रजाई मिली। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी भतीजा घटना के बाद अर्धनग्न हालत में भागता दिखाई दिया। मृतका के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें