2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ने हेरोइन के अलावा एक बोलोरो कार, चार मोबाइल और नगदी बरामद
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कथित सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से अवैध एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख रुपए बताई गई है। साथ ही चार मोबाइल, एक बोलोरो कार और 1,290 रुपए नगद भी बरामद किया। एएनटीएफ के मुताबिक, तीनों आरोपियों को 23 सितंबरको थाना कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। वहीं पकड़े गए आरोपीयों ने अपना नाम राकेश यादव उर्फ गामा निवासी सरैयाछावनी लाइनगाजीपुर, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति निवासी तुलसीपुरछावनी लाइनगाजीपुर और रीना यादव निवासी गौसपुरथाना मोहम्मदाबादगाजीपुर बताया।
पुलिस की पूछताछ में राकेश यादव ने कथित तौर पर बताया कि तीनों मिलकर मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। साथ हीअवैध हेरोइन को झारखंड के चौपारण बाजार से खरीदा गया था और इसे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा बाईपास पर एक व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गाजीपुर के महाराजगंज तिराहे से होते हुए वाराणसी के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे थे, तभी कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में थाना कोतवाली, गाजीपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



