स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

सीआरपीएफ जवान की मौत पर बवाल, बुद्धेश्वर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन

सीआरपीएफ जवान की मौत पर बवाल, बुद्धेश्वर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन

दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ की 112 वीं बटालियन के जवान विनीत कुमार सिंह सिकरवार (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को राजधानी में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पारा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर परिजनों ने जवान का पार्थिव शरीर रखकर प्रदर्शन किया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के चलते बुद्धेश्वर चौराहे और आसपास के मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, विनीत कुमार सिंह सिकरवार हरदोई जिले के कोथावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरवाबाजीराव निवासी स्वर्गीय देशराज सिंह सिकरवार के सबसे छोटे पुत्र थे। वह सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में मणिपुर में ड्यूटी कर रहे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया, जहां से परिजन शव लेकर बुद्धेश्वर चौराहे पहुंचे और धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि जवान के शरीर में तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

उनका कहना है कि मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच कराते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। परिजनों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी काकोरी सहित पारा, काकोरी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और सड़क से शव हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

सीआरपीएफ जवान की असमय मौत से उनके पैतृक गांव पुरवाबाजीराव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की मांग और पूरे मामले से संबंधित तथ्यों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें