स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावहत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

दीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवाल

दीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवाल

ऋषिकेश।(रजनी गोयल ) शहर की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में युवाओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपा।

युवाओं ने मांग की कि दीवारों की पेंटिंग और सौंदर्यीकरण पर खर्च होने वाले 94 लाख रुपये से पहले शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया कि बीस बीघा, बापू ग्राम, शिवाजी नगर, गुमानीवाला, भट्टोवाला और बाजार क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गौरव राणा ने कहा कि शहर की प्राथमिक जरूरत बेहतर सड़कें और सुरक्षित आवागमन है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि त्योहारों के दौरान पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ेगा, इसलिए समय रहते मरम्मत जरूरी है। छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त मार्गों पर प्राथमिकता से काम शुरू कराने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, मानव रावत, उदित झा, तरुण त्यागी, अखिल रावत, अतुल डोभाल, सुंदर साहनी, दीपक कुशवाहा, अनमोल, शुभम कुमार, ऋतिक कुशवाहा, नितिन, अमन, भव्य रावत, इशांत, अक्षत, निखिल रावत, हर्ष और अर्पित बंदोलिया सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें