स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

पीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

पीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

धरना स्थल निर्धारण, परमिशन के खिलाफ और दुर्व्यवहार के मुद्दे पर हंगामा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेजमें कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार सुबह 11 बजे निदेशक का घेराव किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने निदेशक से दो टूक कहा कि काम हम संस्थान में करेंगे और अपनी बात कहने या धरना-प्रदर्शन के लिए बाहर जाना पड़े, यह सरासर हमारी आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नेताओं ने बताया कि निदेशक द्वारा 28 नवंबर को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में एक एजेंडा लाया गया था, जिसमें प्रस्ताव था कि कर्मचारियों के लिए धरना स्थल निर्धारित किया जाए और धरना देने से पहले प्रशासन से परमिशन लेना अनिवार्य हो।

अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला सहित सैकड़ो कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कहा कि यदि यह एजेंडा पास हो जाता तो यह कर्मचारियों के उत्पीड़न का एक नया रास्ता बन जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समय से हमारे जायज काम होते रहें तो हमें धरना देने की जरूरत ही क्या है। इस पर निदेशक ने स्वीकार किया कि उन्हें रिलाइज हुआ कि यह एजेंडा गलत लाया गया था और इस मुद्दे पर कोई बहस नहीं हुई।इसके अलावा कर्मचारियों ने निदेशक ने कर्मचारियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। 

कहा कि कई बार निदेशक ने कर्मचारियों से मिसबिहेव किया है। इस पर निदेशक ने महासंघ से खेद व्यक्त किया।महासंघ ने वीआईपी कल्चर को लेकर भी नाराजगी जताई। कहा कि वीआईपी कल्चर के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे संस्थान की मर्यादा खत्म हो रही है। कर्मचारियों के मानकीकरण समेत संस्थान कार्मिकों के कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। निदेशक के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया गया।घेराव में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, उपाध्यक्ष नीलमणि तिवारी, मेडिटेक संगठनमहामंत्री राकेश कुमार निगम, धीरज सिंह, कर्मचारी नेता आर. के. बाजपेई, अमर सिंह, संगठन मंत्री अंकित पांडे, बृजभूषण यादव मंजू यादव अजय चौधरी कार्यकारिणी सदस्य से वसीम रिजवी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर अनीता सिंह, नर्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री विवेक सागर सहित सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें