स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जसरयू तट पर 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरतीकुर्सी रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियानजेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

खाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्ट

खाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्ट

इंटरनेट बैंकिंग से साइबर ठगी, गुडंबा में महिला के वेतन खाते में सेंध, बिना किसी जानकारी के हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने गुडंबा क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते में सेंध लगाकर 98 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकलने के दौरान महिला के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन का अलर्ट मिला। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर महिला ने बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक शिकायत की। अब गुडंबा थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कल्याणपुर निवासी नम्रता राय के मुताबिक, उनका भारतीय स्टेट बैंक की कुर्सी रोड बाराबंकी शाखा में वेतन खाता है। 

21 अक्टूबर को सुबह 10:42 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट बैंकिंग (आईएनबी) के माध्यम से खाते से 98 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक के टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर खाते की सभी ऑनलाइन सुविधाएं बंद कराईं और शाखा प्रबंधक को भी घटना से अवगत कराया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कभी किसी के साथ इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी, पिन, आधार या पैन कार्ड का विवरण साझा नहीं किया।

 इसके बावजूद खाते से रकम निकाल ली गई। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। गुडम्बा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें