स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

CM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षा

CM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा गृह, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री की इस बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। पुलिस महानिदेशक, एडीजी कानून व्यवस्था और 112 आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से जुड़ेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्त भी शामिल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों से जानकारी लेंगे और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें