स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र में चर्च रोड स्थित आईएमटी अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रमेश चन्द्र वर्मागंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शांति देवी ने वाहन संख्या यूपी 40 एएच 1026 के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विकासनगर के शेखूपुरा स्थित मकान संख्या 448 निवासी रमेश चन्द्र वर्मा 29 सितंबर की शाम करीब सात बजे किसी काम से घर से निकले थे। आरोप है कि चर्च रोड पर आईएमटी अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भाऊराव देवरस महानगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी शांति देवी ने विकासनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें