स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

टीम वॉयलेट, लैवेंडर, ग्रीन, पिंक और ऑरेंज की दमदार जीत

द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट

टीम वॉयलेट, लैवेंडर, ग्रीन, पिंक और ऑरेंज की दमदार जीत
द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ । क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले जा रहे द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में बुधवार को टीम वॉयलेट, लैवेंडर, ग्रीन, पिंक और ऑरेंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वॉयलेट की ओर से उत्कर्ष पाल ने सात विकेट चटकाए, जबकि ऑरेंज के आर्यन यादव ने शतकीय पारी खेली।

वॉयलेट ने व्हाइट को छह रन से हराया
गोसाईगंज स्थित ब्लेजविलो ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम वॉयलेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 127 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमन निषाद ने 52 और ईशान ने 28 रन की पारी खेली। टीम व्हाइट की ओर से अंश और राज बाबू ने चार-चार विकेट हासिल किए।

जवाब में टीम व्हाइट 32 ओवर में 121 रन पर सिमट गई और छह रन से मुकाबला हार गई। ध्रुव सिंह ने 60 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वॉयलेट की ओर से उत्कर्ष पाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन मेडन के साथ महज नौ रन देकर सात विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ऑरेंज ने पीच को 67 रन से दी शिकस्त
योगानंद क्रिकेट ग्राउंड पर टीम ऑरेंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में 238 रन बनाए। आर्यन यादव ने 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल रहे। निखिल पाल ने 42 और अक्षत दीक्षित ने 18 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीच की टीम 26.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑरेंज ने 67 रन से जीत दर्ज की। आर्यन यादव को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पिंक ने ग्राउंड को आठ विकेट से हराया
सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ग्राउंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। पिंक की ओर से अविरल पाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए।

जवाब में पिंक ने 20.4 ओवर में दो विकेट खोकर 102 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। अविरल पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रीन ने टोपाज को आठ विकेट से हराया
टोपाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 144 रन बनाए। ग्रीन की ओर से योगेश सिंह ने पांच विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को झकझोर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन ने 22 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए। कार्तिकेय शुक्ला ने 71 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार गेंदबाजी के लिए योगेश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लैवेंडर ने क्रिमसन को 72 रन से हराया
एसएआर क्रिकेट ग्राउंड पर लैवेंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिमसन की टीम 10.4 ओवर में महज 43 रन पर सिमट गई।

लैवेंडर की ओर से अर्जुन दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन की बदौलत लैवेंडर ने 72 रन से जीत दर्ज की। अर्जुन दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें