स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

स्टेला मैरिस और ला-मार्टिनियर ने जीते सीआईएससीई जोनल फुटबॉल के खिताब

स्टेला मैरिस और ला-मार्टिनियर ने जीते सीआईएससीई जोनल फुटबॉल के खिताब
  • यूनिटी कॉलेज की मेजबानी में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। यूनिटी कॉलेज की मेजबानी में खेली गयी तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग का खिताब स्टेला मैरिस इंटर कॉलेज ने जीता, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में ला-मार्टिनियर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में ला-मार्टिनियर कॉलेज, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की विभिन्न शाखाएं, स्टेला मैरिस इंटर कॉलेज, यूनिटी कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एमजी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज, ग्रीन फील्ड स्कूल और स्प्रिंग डेल कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले गए।

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में स्टेला मैरिस और ला-मार्टिनियर कॉलेज के बीच निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में स्टेला मैरिस ने 5-4 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में ला-मार्टिनियर कॉलेज ने सीएमएस एलडीए शाखा को 2-1 से हराया, जबकि अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में भी ला-मार्टिनियर ने सीएमएस एलडीए को 1-0 से पराजित कर दूसरा खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन यूनिटी कॉलेज के सचिव नजमुल हसन रिजवी ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ला-मार्टिनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी एवरेट ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर यूनिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक मैथ्यूज ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने पीटीआई आमिर अली और उनकी टीम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उप-प्रधानाचार्य सचिन भारती ने कहा कि विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें