स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

एक्स पर फर्जी पोस्ट से मचा रहे थे भ्रम, एक और आरोपी गिरफ्तार

एक्स पर फर्जी पोस्ट से मचा रहे थे भ्रम, एक और आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट सन्नी गर्ग

शामली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो युवकों के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने के मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ‘जन सेवा केंद्र’ नाम के एक्स हैंडल से भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर रहा था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गढ़ीपुख्ता निवासी बिलाल ने एक अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने एक्स पर उसके और उसके साथी सलीम के नाम व मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए उनके संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक्स पर ‘Jan Seva Kendr’ (@SANJEEVcmws) नाम के हैंडल से भी संबंधित पोस्ट प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने हैंडल के संचालक की पहचान थानाभवन के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी शाहरुख उर्फ सारुख अली पुत्र वकील अहमद के रूप में की। पुलिस के अनुसार, शाहरुख ही उक्त हैंडल संचालित कर रहा था और उसी ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित की थी।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को शाहरुख उर्फ सारुख अली को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले में दो अक्तूबर को कल्याण सिंह निवासी फलावदा, मेरठ और कमल सैनी निवासी हरड़ फतेहपुर, थानाभवन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदत्त और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें