स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाई

अन्तर्राष्ट्रीय खेल मंच पर सिमरन का शानदार प्रदर्शन, 100 और 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाई
  • अर्जुन अवॉर्डी सिमरन की उपलब्धि पर पंचायती राज विभाग गौरवान्वित, निदेशक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
  • खेल प्रतिभा और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल बनीं सिमरन, एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निदेशक पंचायती राज ने दी बधाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स-2026 में गाजियाबाद की पैरा एथलीट एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सुश्री सिमरन ने 100 मीटर और 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में हर्ष का माहौल है। सिमरन वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।

सिमरन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर निदेशक पंचायती राज श्री धीरेंद्र सिंह सचान ने उनसे फोन पर वार्ता कर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

निदेशक पंचायती राज सचान ने सिमरन की उपलब्धि के सम्मान में उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिमरन के नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव किया जाए और भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए, ताकि उनकी उपलब्धि का सम्मान किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि सिमरन इससे पहले भी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक गेम्स-2024 में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024 और 2025 में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। वह वर्ष 2020 के पैरालंपिक गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

निदेशक पंचायती राज श्री धीरेंद्र सिंह सचान जो कि ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमेन भी हैं, उन्होंने कहा कि सिमरन की उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। एक ओर वह प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर खेल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रही हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और सफलता समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिमरन भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश को गौरवान्वित करती रहेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें