स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायारश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीर

सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीर

महराजगंज।खाकी की असली ताकत केवल अपराधियों पर कार्रवाई में नहीं, बल्कि आम आदमी के मन में सुरक्षा और भरोसे का अहसास पैदा करने में है। महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, अनुशासित और जनोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया। शिकायतों के निस्तारण से लेकर सड़क सुरक्षा, मोबाइल बरामदगी और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक पुलिस ने कई मोर्चों पर उपलब्धियां दर्ज की हैं।31 मार्च 2026 को कार्यभार संभालने के बाद एसपी ने शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात इंस्पेक्टर से कांस्टेबल स्तर तक के कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए। बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई।

शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान

जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में महराजगंज पुलिस ने सितंबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। शिकायतों की नियमित समीक्षा और उनके समाधान पर जोर इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा। इससे पहले मार्च की रैंकिंग में भी जिला पहले स्थान पर रहा था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी ने एसएचओ और एसओ को एक-एक हजार रुपये तथा आईजीआरएस निस्तारण में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को 500-500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए।

हादसों में कमी, मोबाइल बरामदगी से राहत

यातायात निदेशालय के जनवरी से अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 32.92 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 32.57 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2025 की समान अवधि में 404 दुर्घटनाएं हुई थीं, जो इस साल घटकर 271 रह गईं। वहीं, मृतकों की संख्या 261 से घटकर 176 हो गई। वाहन चेकिंग, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती को इस उपलब्धि से जोड़ा गया है।तकनीकी पुलिसिंग के तहत सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से पांच माह में 518 खोए मोबाइल बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये बताई गई। जुलाई में 110 और अगस्त में 101 मोबाइल बरामद हुए। इनमें दूसरे राज्यों के लोगों के फोन भी शामिल थे।

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

सितंबर में शिक्षण संस्थानों के बाहर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाए गए अभियान में 1272 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 171 वाहन सीज किए गए और 245 के चालान हुए। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल प्रभावित करने के मामले में एक दिन में 1461 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 292 और अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई।

111 चेहरों पर फिर खिलेगी मुस्कान

गुम हुआ मोबाइल सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि उसमें अपनों की तस्वीरें, यादें और अनगिनत अनमोल पल भी कैद होते हैं। ऐसे में मोबाइल खोने का दर्द समझते हुए महराजगंज पुलिस ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने की पहल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। सोमवार को इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा। मोबाइल वापस मिलने से लोगों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उनकी खोई उम्मीदें भी लौटेंगी।

महराजगंज पुलिस की उपलब्धियां पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम हैं।जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।पुलिस सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें