स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

  • प्ले फाउंटेन और वाटर बेस्ड लाइट एण्ड साउन्ड शो का होगा निर्माण
  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
एलडीए ने शहर के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में प्ले फाउंटेन और वाटर बेस्ड लाइट एण्ड साउन्ड शो स्थापित कर इनके सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर यातायात शुरू कराने की तैयारी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही, निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उपाध्यक्ष ने बताया कि लोहिया पार्क में प्ले फाउंटेन एवं चिल्ड्रेन प्ले एरिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए फाउंटेन में म्यूजिक व कलरफुल लाइट की व्यवस्था है। साथ ही, बच्चों के खेलने हेतु मल्टी एक्टिविटी झूले भी लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर तक प्ले फाउंटेन सुचारु रूप से शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही, पार्क में घूमने-टहलने वाले लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट पर नदी का जलस्तर काफी हद तक घट गया है। इसको देखते हुए वहां वाटर बेस्ड लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण किया जायेगा। 

इस शो में वाटर स्क्रीन पर एडवांस्ड लेजर, लाइट एन्ड साउंड तकनीक और प्रोजेक्टर्स का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के शानदार इतिहास के साथ-साथ लखनऊ की समृद्ध नवाबी संस्कृति, कला और विरासत को प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया जायेगा। उपाध्यक्ष ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत बैकुंठधाम से ला मार्टिनियर साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहीद पथ को मिलाने वाली क्लोवर लीफ के कार्य और बारिश के बाद जलस्तर घटने से मिट्टी की पुराई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मरी माता मंदिर के पास क्लियरेंस और नाला व सड़कों के सुदृढ़ीकरण सम्बंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें