डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

देवाऔर फरार डंपर की तलाश शुरू कर दी।फतेहपुर थाना क्षेत्र के हड़खड़ा मजरे हजरतपुर गांव निवासी लवकुश चिनहट स्थित एक हार्डवेयर फैक्ट्री में काम करते थे।
रविवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास उन्होंने सब्जी खरीदी। इसके बाद जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, फतेहपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लवकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी रही लवकुश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो मासूम बच्चे हैं।
पिता की असमय मौत से परिवार का सहारा छिन गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



