स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप

अभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

अभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

  • पुलिस लाइन से नमो घाट तक 12 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ पीएम नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ/वाराणसी।
भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी में थे। इस दौरान काशी ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री और अपने सांसद का भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन हेलीपैड से नमो घाट तक करीब आठ किलोमीटर के मार्ग पर जगह-जगह उत्सव जैसा माहौल नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। 

काशीवासियों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री ने कार से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में 12 पॉइंट बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, तो कहीं डमरू वादन, शंखनाद और पारंपरिक नृत्य के जरिए काशी की सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग अपने सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। 

काशीवासियों ने 'जय श्रीराम', 'हर-हर महादेव' और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। नमो घाट की ओर बढ़ते काफिले के साथ सड़क के किनारे खड़े लोग लगातार अपने मोबाइल कैमरों से प्रधानमंत्री की फोटो खींचते दिखाई दिए। पीएम को देखते ही उनका जोश दोगुना हो जाता था और वे उनके समर्थन में नारे लगाने लगते। एयर शो आयोजन के जोश के बीच प्रधानमंत्री के स्वागत का यह नजारा काशी की सांस्कृतिक परंपरा, जन-भागीदारी और उत्सवी माहौल की जीवंत तस्वीर दर्शाता नजर आया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें