स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

स्पोर्ट्स कॉलेज के शाहरुख खान ने जीता स्टीपलचेज का स्वर्ण, 0.84 सेकंड से दी प्रतिद्वंद्वी को मात

स्पोर्ट्स कॉलेज के शाहरुख खान ने जीता स्टीपलचेज का स्वर्ण, 0.84 सेकंड से दी प्रतिद्वंद्वी को मात

  • 8 मिनट 30.54 सेकंड में पूरी की 3000 मीटर की दौड़, आखिरी लैप में शानदार रफ्तार से हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्व धावक शाहरुख खान ने सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर स्टीपलचेज का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शाहरुख ने 8 मिनट 30.54 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रिंस राजमास को महज 0.84 सेकंड से पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले में शाहरुख और प्रिंस राजमास के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दौड़ के निर्णायक क्षणों में शाहरुख ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और आखिरी लैप में दमदार फिनिश के साथ बाजी अपने नाम कर ली। प्रिंस राजमास ने 8 मिनट 31.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि सुमित राठौर 8 मिनट 36.17 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।

स्पोर्ट्स कॉलेज में निखरी प्रतिभा

मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले शाहरुख खान ने वर्ष 2018 से 2025 तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में कोच विमल कुमार के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स का अभ्यास किया। यहां प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वर्तमान में शाहरुख बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

रेलवे में मिली नौकरी, उपलब्धि पर बधाइयों का तांता

शाहरुख की खेल उपलब्धियों को देखते हुए सेंट्रल रेलवे, मुंबई ने उन्हें नौकरी देकर प्रोत्साहित किया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उनके कोच विमल कुमार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी शाहरुख की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शाहरुख खान की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। स्पोर्ट्स कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले शाहरुख अब युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें