स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

शामली में तेज हवाओं के साथ बारिश, थानाभवन में 10 मिनट तक गिरे ओले, धान-उड़द की फसल पर संकट

शामली में तेज हवाओं के साथ बारिश, थानाभवन में 10 मिनट तक गिरे ओले, धान-उड़द की फसल पर संकट

शामली। जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। शामली शहर से लेकर थानाभवन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। थानाभवन क्षेत्र में करीब आठ से दस मिनट तक ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में खड़ी धान, उड़द समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट महसूस हुई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

रविवार दोपहर करीब दो बजे शामली में आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। थानाभवन व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाभवन क्षेत्र के किसान नसीम, गुलशन, संजय और शाहनवाज ने बताया कि खेतों में धान और उड़द समेत अन्य फसलें खड़ी हैं। ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेती में लागत पहले ही काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में यदि फसल खराब होती है तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, फसलों को कितना नुकसान हुआ है, इसका वास्तविक आकलन खेतों का निरीक्षण करने के बाद ही हो सकेगा। उधर, शामली शहर में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट महसूस होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा भी मिल सकता है, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि का असर नुकसान का कारण बन सकता है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के बाद किसानों की निगाहें अब खेतों पर टिकी हैं। फिलहाल बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं थानाभवन क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें