स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

शामली की शालू का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

शामली की शालू का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

-12 बालिकाओं ने मंडल स्तर पर किया था प्रतिभाग, अंडर-17 में शालू ने बनाई जगह

शामली। गोरखपुर स्टेडियम में पांच अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की बालिका ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की मंडलीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शामली की टीम की 12 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें अंडर-14 वर्ग की तीन और अंडर-17 वर्ग की दो बालिकाओं का प्रथम चरण में चयन हुआ। फाइनल चरण में अंडर-17 वर्ग में शामली की बालिका शालू का चयन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए हुआ है। शालू का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गोरखपुर में शुरू हो गया है। चयन से जिले के शिक्षा विभाग और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में खुशी का माहौल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बालिकाओं ने मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शालू के चयन से सहारनपुर मंडल और शामली जनपद का नाम रोशन हुआ है। शालू के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की सभी वार्डनों ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें