स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन

राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप से अम्बेडकरनगर को खेल जगत में नई पहचान, प्रदेशभर के महिला एवं पुरुष तैराकों ने दिखाया दमखम

सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन

अंबेडकरनगर। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलाधिकारी ईशा प्रिया, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे महिला और पुरुष तैराकों ने अपनी गति, तकनीक और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


प्रतियोगिता में मुरादाबाद के रितिक शर्मा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने 50 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी के अनुराग आर. सिंह ने 400 मीटर और 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वाराणसी के सत्यम साहनी ने 100 मीटर और 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अयोध्या के अखिलेश यादव 200 मीटर बटरफ्लाई में विजेता बने। महिला वर्ग में देवरिया की अंतरा सिंह ने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गाजियाबाद की दीपा यादव ने 100 मीटर और 400 मीटर फ्री स्टाइल में जीत दर्ज की।
वाराणसी की गायत्री 800 मीटर फ्री स्टाइल और लखनऊ की आहना तिवारी 50 मीटर फ्री स्टाइल में विजेता बनीं। वहीं, मिर्जापुर की अर्चना निषाद ने 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा और 200 मीटर बटरफ्लाई में प्रथम स्थान हासिल किया।


उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में अंबेडकरनगर तैराकी संघ की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेश अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह, संघ के सचिव शिवम कपूर, अंबेडकरनगर तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी मौजूद रहे। जिला तैराकी संघ के सचिव मृत्युंजय सिंह ने भी आयोजन में सहभागिता की।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से अंबेडकरनगर को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को नौकरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें