स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सातवें दिन भी आशाओं का धरना जारी, सरकार को बताया आशा विरोधी

सातवें दिन भी आशाओं का धरना जारी, सरकार को बताया आशा विरोधी

मिर्जापुर/शाहजहाँपुर। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत आशाओं का आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी मांगों को सुनने तक नहीं पहुंचा, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसी क्रम में जलालाबाद ब्लॉक की सीएचसी अल्लाहगंज में सैकड़ों आशाओं ने एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आशाओं ने सरकार को आशा विरोधी बताते हुए आशाओं की अनदेखी को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की निगरानी से लेकर सरकार की तमाम स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है, लेकिन इसके बदले न तो उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलता है और न ही राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं।

उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखा जाएगा। वहीं आशाओं की हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इधर, आशाओं के आंदोलन को आधार बनाकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जो आशाएं दिन-रात गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाती हैं, सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की बेरुखी से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें