स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक, कई बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक, कई बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

लॉर्ड्स ।रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।  रोहित ने 84 गेंदों में अपने वनडे करियर का 34वां और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक पूरा किया। इससे पहले दोनों वनडे में उनके बल्ले से 26 और 11 रन निकले थे। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 106 गेंदों में 16 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 132 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि विराट कोहली 37 गेंदों में 37 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 146 गेंदों में 147 रन की शानदार साझेदारी कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और आकर्षक शॉट्स खेले।

इस शतक के साथ रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह लॉर्ड्स में भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 2004 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद कैफ ने 2002 में नाबाद 87 रन की पारी खेली थी।

रोहित ने 39 साल 80 दिन की उम्र में इंग्लैंड की धरती पर वनडे में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा रोहित शर्मा 39 साल 80 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस सूची में सुनील गावस्कर तीसरे और मोहिंदर अमरनाथ चौथे स्थान पर हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें