स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से भेंट की और विभिन्न खेल मुद्दों पर चर्चा की

प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से भेंट की और विभिन्न खेल मुद्दों पर चर्चा की

लखनऊ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के लखनऊ आगमन पर वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भेंट की। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे और प्रदेश खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहे।भेंट के दौरान खेलों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा नियोजित विभिन्न आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं पर चर्चा हुई।

प्रवीण गर्ग ने लखनऊ में दिसंबर माह में आयोजित होने वाली कलारीपयट्टू राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी और आमंत्रण भी दिया। मेघालय में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को दोबारा मेडल इवेंट किए जाने की और प्रदेश स्तर पर ओलंपिक खेलों के अतिरिक्त स्वदेशी खेलों को भी मान्यता दिए जाने की मांग की । कलारीपयट्टू इससे पूर्व गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मेडल इवेंट के रूप में खेल सम्मिलित था और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 2017 से मेडल इवेंट है।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट खेल की विचाराधीन मान्यता के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की। जिस पर अवगत कराया गया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा नए स्पोर्ट्स कोड लागू होने के उपरांत गठित बोर्ड द्वारा शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें