स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

कमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजत

सुरुचि ने पहली कोशिश में 10.4 और कमलजीत ने 9.7 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरी कोशिश में सुरुचि ने 10.2 और कमलजीत ने 9.8 अंक जुटाए।

कमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजत
शुक्रवार, 25 सितंबर को जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत की सुरुचि सिंह और कमलजीत (बीच में), दक्षिण कोरिया की होंग सुह्योन और चू गाउन (बाईं ओर) तथा ईरान के गोलखंडन वाहिद और रोस्तामियन हनियेह सेल्फी लेते हुए।

नागोया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 484.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक मिला। ईरान की जोड़ी ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारतीय जोड़ी ने रजत पदक जीतने वाली कोरियाई जोड़ी पर 6.6 अंक की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

कमलजीत और सुरुचि ने इससे पहले क्वालीफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय जोड़ी ने कुल 587 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पहली सीरीज में 196, दूसरी में 195 और तीसरी सीरीज में 196 अंक जुटाए। उनके स्कोर में 29 इनर-10 शामिल रहे।

फाइनल में भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी। पहले 10 शॉट के बाद दोनों 202.4 अंक के साथ शीर्ष पर थीं। सुरुचि ने पहली कोशिश में 10.4 और कमलजीत ने 9.7 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरी कोशिश में सुरुचि ने 10.2 और कमलजीत ने 9.8 अंक जुटाए। अगली सीरीज में 101.3 अंक हासिल करने के बाद भी भारतीय जोड़ी की बढ़त बरकरार रही। अंत में दोनों ने 484.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया।

यह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक जीतने का आखिरी मौका था। कमलजीत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में नौवें और सुरुचि 26वें स्थान पर रही थीं, जिसके कारण दोनों व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं। इससे पहले भारत पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में भी पदक हासिल करने से चूक गया था। ऐसे में मिश्रित टीम स्पर्धा में दोनों निशानेबाजों की स्वर्णिम वापसी भारत के लिए महत्वपूर्ण रही।

राइफल थ्री पोजिशन में  भारतीय तिकड़ी को रजत

दूसरी ओर, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत ने कुल 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कोरिया को 1751 अंक के साथ कांस्य पदक मिला।

टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के बाद ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। तोमर ने 589 और नीरज ने 588 अंक हासिल किए। रुद्रांक्ष हालांकि व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके, क्योंकि नियमों के तहत एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं।

व्यक्तिगत फाइनल में हालांकि दोनों भारतीय निशानेबाज पदक हासिल नहीं कर सके। ऐश्वर्य 327.6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि नीरज 326.3 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहे। चीन के लियू युकुन ने 360.5 अंक के खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके हमवतन और तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता झांग चांगहोंग ने 360.2 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। कजाखस्तान के इस्लाम सतपायेव को कांस्य पदक मिला।

थ्री पोजिशन फाइनल में ऐश्वर्य और नीरज को अलग-अलग चरणों में चुनौती का सामना करना पड़ा। नीलिंग यानी घुटने के बल निशाना लगाने की स्थिति के बाद ऐश्वर्य 102.9 अंक के साथ तीसरे और नीरज 97.1 अंक के साथ आठवें स्थान पर थे। प्रोन पोजिशन के बाद ऐश्वर्य 205.3 अंक के साथ छठे और नीरज 200.9 अंक के साथ अंतिम स्थान पर थे। 25 शॉट पूरे होने के बाद ऐश्वर्य 256.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचे, लेकिन नीरज अंतिम स्थान से ऊपर नहीं आ सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें