स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

प्राथमिकता पर निस्तारित हों उद्यमियों की समस्याएं: दुर्गाशक्ति नागपाल

आयुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न

प्राथमिकता पर निस्तारित हों उद्यमियों की समस्याएं: दुर्गाशक्ति नागपाल

गोण्डा। मंगलवार को आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में औद्योगिक विकास से संबंधित विषयों, उद्यमियों की समस्याओं तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन, विस्तार एवं स्थापना से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करें तथा जिन प्रकरणों में विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनका आपसी तालमेल से समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।


बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की प्रगति पर ध्यान देने पर जोर दिया गया।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के सुचारु संचालन तथा उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में उद्योगों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। औद्योगिक इकाइयों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।


मण्डलायुक्त ने गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों में औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों पर नियमित निगरानी रखें। उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार समाधान कराया जाए। जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर निर्णय अथवा अन्य विभागों की सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें समुचित समन्वय के साथ संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समस्याओं का समाधान अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। बैठक में जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें