स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

अम्बेडकरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारो, जन कल्याणकारी कार्यों एवं देशझ्रप्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को "विकसित भारत-2047" के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक" संचालित "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की  कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार,प्रभारी मंत्री जनपद अंबेडकर नगर ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता मे सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप देव पटेल, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्रा बंधु अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों,गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की गई।


समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस पर जनपद में 419256 लाभार्थी परिवारों द्वारा 434200 दीप प्रज्वलित किए गए। रक्तदान शिविरों में 61 लोगों ने रक्तदान किया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 725 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। आंगन मिलन सेवा के तहत 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही। इसी प्रकार, सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लगभग 20 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया तथा प्राप्त 748 आवेदनों में से 685 आवेदन स्वीकृत किए गए। जनपद की 812 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गर्इं।


प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अभियान में जनप्रतिनिधियों और आमजन की अधिकाधिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे ने प्रधानमंत्री के देश एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा युवाओं, किसानों, जवानों, उद्योग आदि क्षेत्र में किए गए कार्यों धन्यवाद की ज्ञापित किया। विधायक कटेहरी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जन सामान्य तक सीधी एवं पारदर्शी ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नीतियों की सराहना की।
बैठक में समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें