स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

पेड़ से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल

पेड़ से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल

बरेली। शीशगढ़ रोड पर सहोड़ा अड्डे के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मामा को मृत घोषित कर दिया। घायल भांजे को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के कनदरपुर नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय साकिब सैफी पुत्र अबरार हुसैन अपने भांजे अनस के साथ मोटरसाइकिल से बरेली पासपोर्ट कार्यालय जा रहे थे। साकिब को अपना पासपोर्ट बनवाना था। रास्ते में शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सहोड़ा अड्डे के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साकिब और अनस दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 वहां डॉक्टरों ने साकिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनस की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।साकिब बिलासपुर में एक निजी कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साकिब की मां हसीन बानो के अलावा परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। वह दो भाइयों से छोटे थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें