स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

मोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

मोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

  • गिरिजा बैराज से घटा जलस्तर तो मोहाना ने दिखाया रौद्र रूप - दो दिन में तीन घर नदी में समाए, महिलाएं बोलीं पंचायत में दो जमीन
  • मोहाना का कहर - देखते ही देखते नदी में समा गए राजकुमार, जीवन और दिनेश के आशियाने, लेखपाल ने भेजी रिपोर्ट
  • नदी के तेज कटान से दो दिन में तीन आशियाने जल में समाए, लेखपाल ने भेजी रिपोर्ट

पायनियर संवाददाता । तिकुनियां-खीरी

तहसील क्षेत्र में मोहाना नदी कहर बनकर टूट रही है। महज दो दिन के अंदर नदी के तेज कटान ने तीन गरीबों के आशियाने को अपने आगोश में ले लिया है। कटान का मंजर देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। लेखपाल ने कटे हुए घरों का ब्यौरा तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि गिरिजा बैराज पर क्लोजर की कार्रवाई चल रही है, जिसके चलते मोहाना नदी का जलस्तर घटा हुआ है। जलस्तर घटते ही नदी ने किनारों पर तेज कटान शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन में राजकुमार का घर नदी में समा गया, वहीं रात में जीवन का मकान भी कटान की भेंट चढ़ गया। बुधवार को दिनेश का घर भी मोहाना नदी ने निगल लिया।
लगातार हो रहे कटान से भयभीत ग्रामीण अब खुद ही अपने कच्चे-पक्के मकानों को तोड़कर ईंट, लकड़ी और घरेलू सामान बचाने में जुटे हैं। लोग जो भी सामान बचा पा रहे हैं, उसे रिश्तेदारों के यहां या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
कटान पीड़ित महिलाओं जमुना देवी, रामकुमारी, रीमा, छोटी, फूलमती, रूपा, सुशीला आदि ने बताया कि नदी की वजह से हम लोगों की रात की नींद गायब है। दिन-रात नजरें नदी पर लगी रहती हैं, पता नहीं कब किसका घर नदी में समा जाए। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पंचायत में अन्य स्थान पर रहने के लिए जमीन दी जाए, ताकि नदी के डर से छुटकारा मिल सके और वे निडर होकर जीवन यापन कर सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें