स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

  • 616 पर्यटन परियोजनाएं कार्यदायी संस्थाओं से हस्तांतरित, परंपरा केंद्रों और वार्षिक कार्ययोजना की भी समीक्षा

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को 31 अक्टूबर तक सभी लंबित एस्टीमेट जमा करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2026-27 की पर्यटन कार्ययोजना के तहत 511 परियोजनाओं के एस्टीमेट तैयार किए जाने हैं, जिनमें से 260 प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 251 अभी बाकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में एस्टीमेट उपलब्ध कराए जाएं, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो। इस योजना में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 22 परियोजनाएं भी शामिल हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात के साथ बैठक कर संग्रहालयों के विकास, पर्यटकों की सुविधाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन संपत्तियों के संचालन की समीक्षा की। बैठक में झांसी, फिरोजाबाद, वाराणसी, देवरिया, बिजनौर और सुल्तानपुर में विकसित हो रहे संग्रहालयों की स्थिति पर चर्चा हुई। फिरोजाबाद के ग्लास म्यूजियम और वाराणसी के लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय में संग्रहालय संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। बिजनौर में दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास पर संग्रहालय विकसित करने की योजना भी व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
पर्यटन स्थलों की विरासत को पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए मंत्री जयवीर सिंह ने सभी पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं पर शिलालेख लगाने के भी निर्देश दिए।

फिरोजाबाद में विकसित हो रहे ग्लास म्यूजियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने के लिए इटली के ग्लास म्यूजियम से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया। अमृत अभिजात ने कहा कि भारत के पहले समर्पित ग्लास म्यूजियम के रूप में विकसित हो रहे इस संग्रहालय में कांच की कला, शिल्प और विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। वहीं, बाराबंकी में हॉकी के दिग्गज केडी सिंह बाबू के पैतृक आवास पर विकसित हो रहे स्मारक एवं संग्रहालय को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लखनऊ के लोक कला संग्रहालय को भी अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने की तैयारी है। करीब 14.99 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अतिरिक्त दीर्घाएं, बच्चों के लिए गतिविधि क्षेत्र, कार्यशालाओं के लिए स्थान, बेहतर लैंडस्केपिंग और लोक कला से जुड़ी कलात्मक संरचनाएं विकसित की जाएंगी। संस्थाओं से 616 परियोजनाएं हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई। सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में 27 अक्टूबर को संचालन संबंधी समझौता पूरा कर चयनित एजेंसी को संपत्तियां सौंप दी गईं। इनमें कॉटेज, डॉरमेट्री और पर्यटन सूचना सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही बुद्ध थीम पार्क, साउंड एंड लाइट शो, पार्किंग, शौचालय और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी वाली एकीकृत बौद्ध पर्यटन परिसर परियोजना भी इस गंतव्य का हिस्सा है। पर्यटन संपत्तियों के संचालन के लिए अन्य स्थानों पर भी व्यवस्थाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। 

उन्नाव के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी गेस्ट हाउस और उत्तराखंड के बदरीनाथ स्थित यूपी पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस के संचालन के लिए एजेंसियों का चयन कर लिया गया है। अब इनके साथ समझौते की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। बैठक में लखनऊ, सीतापुर, बरेली, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी में प्रस्तावित परंपरा केंद्रों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में सांस्कृतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रस्तावित 'रंग यूपी' पहल पर भी विचार किया गया। इसके तहत सभी 75 जिलों में तहसील स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की परिकल्पना है। वाराणसी में काशी-सारनाथ हेरिटेज स्ट्रीटस्केप परियोजना भी समीक्षा का हिस्सा रही। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत करीब 37.15 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 29 सितंबर को स्वीकृति मिली थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था के नाम का प्रस्ताव 22 अक्टूबर को राज्य सरकार को भेजा गया। आगरा और मथुरा के हेलीपोर्ट के संचालन पर भी चर्चा हुई। अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 29 अक्टूबर को संबंधित डेवलपर के साथ बैठक निर्धारित की गई, जिसमें संचालन शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया जाना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें