स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

नारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

  • तिकुनिया में 76वां रामलीला महोत्सव - कामदेव हारा, नारद का टूटा घमंड, फिर अवध में गूंजी रामजन्म की शहनाई
  • देवर्षि नारद को मिला वानर रूप, दशरथ के घर गूंजी किलकारी - दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

पायनियर संवाददाता । तिकुनियां/निघासन-खीरी

 कस्बे में चल रहे श्री जनता रामलीला कमेटी के 76 वें वार्षिक मेला उत्सव के दूसरे दिन सोमवार रात लीला प्रेमियों को भक्ति, अहंकार और मर्यादा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से आई प्रसिद्ध ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने पहले नारद मोह और फिर प्रभु श्रीराम के जन्म की अलौकिक लीला का ऐसा सजीव मंचन किया कि पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

लीला की शुरुआत नारद मोह प्रसंग से हुई। हिमालय की गुफा में देवर्षि नारद कठोर तपस्या में लीन थे। उनकी तपस्या से भयभीत देवराज इंद्र ने कामदेव को तपस्या भंग करने भेजा, लेकिन कामदेव अपने मायाजाल में असफल रहे। इस विजय के बाद नारद जी के मन में अहंकार घर कर गया। अहंकारवश वह एक राजकन्या के स्वयंवर में सुंदर रूप पाने के लिए भगवान विष्णु के पास पहुंचे। भगवान विष्णु ने उनके अहंकार को भांप लिया और मायावश उन्हें वानर रूप दे दिया।

वानर रूप लेकर जब नारद जी स्वयंवर में पहुंचे तो उनका उपहास और अपमान हुआ। क्रोधित होकर उन्होंने भगवान विष्णु को ही श्राप दे दिया। जैसे ही भगवान की माया हटी, नारद जी को अपनी भूल का अहसास हुआ और पश्चाताप करने लगे। तब भगवान विष्णु ने समझाया कि अहंकार ही भक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। इस प्रसंग ने दर्शकों को विनम्रता का गहरा संदेश दिया।

इसके बाद मंच पर अवध की खुशियों का दृश्य छा गया। निःसंतान राजा दशरथ अपने मंत्री सुमंत के सामने वंश आगे न बढ़ने की चिंता व्यक्त करते हैं। सुमंत उन्हें कुलगुरु वशिष्ठ के पास ले जाते हैं। गुरु वशिष्ठ राजा दशरथ को पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने का परामर्श देते हैं। विधि-विधान से यज्ञ संपन्न होता है और उसके फलस्वरूप महारानी कौशल्या तेजस्वी पुत्र को जन्म देती हैं। पुत्र जन्म की खबर मिलते ही पूरे अवध में आनंद-उत्सव छा जाता है, ढोल-नगाड़े बज उठते हैं।

इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री अजय गर्ग, अतुल तिवारी, हंसराज गर्ग, आरपी मिश्र सहित भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। देर रात तक दर्शक लीलाओं का आनंद लेते रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें