स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51
नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक
सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को प्रथम करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके
सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद
किया और उनके परिवारों तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने
कहा, “दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में
घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं। आप अकेली नहीं हैं, आपकी समस्याओं को
संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।”
उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और
जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और
आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उन्हें हर परिस्थिति में सम्मान,
सुरक्षा और सहयोग का एहसास हो।
इन सभी बेटियों का विवाह लाडली फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष मार्च में आयोजित सामूहिक
विवाह समारोह में कराया गया था। सामूहिक विवाह के बाद प्रथम करवाचौथ पर प्रत्येक बेटी को
एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और करवाचौथ किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य
नवविवाहित बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन के इस विशेष अवसर को
यादगार बनाना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें