स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- मेडिकल रीइंबर्समेंट के लिए जिलों में बनेगी हेल्प डेस्क

  • डीजीपी राजीव कृष्ण वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए
  • लाइसेंस संबंधी मांग पर शासन स्तर पर वार्ता कर उचित निर्देश निर्गत कराने का आश्वासन

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, महानगर, लखनऊ स्थित सभागार में आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन संबंधी सुविधाओं और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ, पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विलास मणि त्रिपाठी, एके जैन, रामेश्वर दयाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक के जीएसओ केएस इमैन्यूअल तथा पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा एवं आरके चतुर्वेदी उपस्थित रहे। 

अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात् एसोसिएशन के महासचिव श्याम पाल सिंह ने सदन को अवगत कराया कि विगत एक वर्ष के दौरान एसोसिएशन के 46 सदस्यों के निधन की सूचना प्राप्त हुई है। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत महासचिव ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधाओं से संबंधित नौ सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया।जिसमें पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, ऑनलाइन प्रक्रिया के सरलीकरण, लाइसेंस संबंधी मांग तथा विश्राम कक्षों की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में आश्वस्त करते हुए कहा कि लाइसेंस संबंधी मांग के विषय में शासन स्तर पर वार्ता कर उचित निर्देश निर्गत कराने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने ऑनलाइन मेडिकल रीइंबर्समेंट(चिकित्सा प्रतिपूर्ति) प्रणाली में पेंशनर्स को होने वाली तकनीकी कठिनाइयों के समाधान के लिए जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने की पहल की बात कही। इसके माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक प्रपत्र एवं फॉर्म भरने सहित अन्य तकनीकी कार्यों में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने पेंशनर्स के साथ नियमित संवाद की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से संवाद स्थापित करने की उचित व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर समयबद्ध ढंग से ध्यान दिया जा सके। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए सदस्यों से सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा आवश्यकता के समय एक-दूसरे, समाज और विभाग को सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें