स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल मेंएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

पटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा

पटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा

  • 28 अक्टूबर को सबसे ऊंचे सरदार विषय पर आयोजित होगी संगोष्ठी
  • 31 की शाम सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता के बाद प्रज्जवलित किए जाएंगे दीपक 

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 28 अक्टूबर को ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर संगोष्ठी होगी। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) निकाली जाएगी। शाम को उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के बाद दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

 पत्रकारों से बातचीत में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता है। ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से युवाओं और आमजन को एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अपने विचार रखे।

 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा वासुदेव मौर्य ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष डॉ. अरविन्द चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी तिलक राम मौर्य तथा वीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें