स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

पाइपलाइन मरम्मत के लिए खोदे गड्ढे से थाने के सामने भीषण जाम, तीन दिन से राहगीर परेशान

पाइपलाइन मरम्मत के लिए खोदे गड्ढे से थाने के सामने भीषण जाम, तीन दिन से राहगीर परेशान

जलालपुर, अंबेडकरनगर। नगर पालिका क्षेत्र जलालपुर में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के लिए खोदी गई सड़क अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सोमवार को जलालपुर थाने के सामने भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। पिछले तीन दिनों से नगरवासी और राहगीर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।


स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए नगर पालिका की ओर से सड़क की खुदाई कराई गई थी। आरोप है कि खुदाई के बाद मरम्मत के लिए आवश्यक सामान समय से उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क का काम अधूरा पड़ा है। इसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति विकराल हो जाती है।


थाने के सामने सोमवार को जाम इतना अधिक बढ़ गया कि वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। राहगीरों का कहना है कि यदि सड़क खोदने से पहले मरम्मत के लिए आवश्यक सामान और संसाधन उपलब्ध थे, तो काम शुरू किया जाना चाहिए था। वहीं यदि सामान उपलब्ध नहीं था तो सड़क खोदकर उसे अधूरा छोड़ने का निर्णय क्यों लिया गया, यह सवाल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्थित करने का प्रयास करती है, लेकिन लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि तीन दिनों से समस्या बनी होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
अब नगरवासियों की नजर इस बात पर है कि पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का कार्य कब तक पूरा होता है और सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह कब खोला जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्य पूरा कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें