स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नीरज चौहान ने धीरज बोम्मादेवरा को हराकर जीता कांस्य

नीरज ने मुकाबले में 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वह एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पदक जीतने वाले तरुणदीप राय के बाद दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए।

नीरज चौहान ने धीरज बोम्मादेवरा को हराकर जीता कांस्य
नीरज चौहान ने धीरज बोम्मादेवरा को हराकर जीता कांस्य

नागोया। भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को एशियाई खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में नीरज ने हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराया।नीरज ने मुकाबले में 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वह एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पदक जीतने वाले तरुणदीप राय के बाद दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए।

सेमीफाइनल में मिली थी हार

इससे पहले धीरज को सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सेओक ने 7-3 से हराया था। वहीं, नीरज को अंतिम चार के मुकाबले में जापान के जुन्या नाकानिशी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में धीरज ने उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव को 6-2 से हराया था। नीरज ने भूटान के लाम दोरजी को 7-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

तीरंदाजी में भारत का शानदार अभियान

नीरज के कांस्य के साथ ही एशियाई खेलों में भारत का तीरंदाजी अभियान पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। इससे एक दिन पहले धीरज और नीरज ने पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। महिला व्यक्तिगत रिकर्व में कुमकुम मोहाद के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद नीरज का कांस्य भारतीय तीरंदाजी के शानदार प्रदर्शन को और मजबूत करता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें