स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतराशार्टसर्किट से पेट्रोल पंप के चेंबर में लगे गेज में आग लगने से मचा हडकंपयमुनानगर पहुंचने से पहले हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, क्षतिग्रस्त कार में मिला शवमृत यात्री के पास से टिकट न मिलने मात्र से मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता : न्यायालयरूस में फंसे बेटे की राह ताक रही मां की आंखें, यश की वतन वापसी के लिए फिर उठी गुहारदाखिल-खारिज और प्रमाणपत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी जांच, मौके पर सत्यापन अनिवार्यसमाजसेवा के संकल्प को रोजगार से जोड़ रही ‘संकल्पित खतौली’ टीमलगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, कई कच्चे मकान ढहेस्वागत में बीता लंबा समय, नाराज सभासदों ने किया मुशायरे का बहिष्कारशिकायत पर पालिका पहुंचे एसडीएम, खंगाली विकास कार्यों की फाइलेंगहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतराशार्टसर्किट से पेट्रोल पंप के चेंबर में लगे गेज में आग लगने से मचा हडकंपयमुनानगर पहुंचने से पहले हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, क्षतिग्रस्त कार में मिला शवमृत यात्री के पास से टिकट न मिलने मात्र से मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता : न्यायालयरूस में फंसे बेटे की राह ताक रही मां की आंखें, यश की वतन वापसी के लिए फिर उठी गुहारदाखिल-खारिज और प्रमाणपत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी जांच, मौके पर सत्यापन अनिवार्यसमाजसेवा के संकल्प को रोजगार से जोड़ रही ‘संकल्पित खतौली’ टीमलगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, कई कच्चे मकान ढहेस्वागत में बीता लंबा समय, नाराज सभासदों ने किया मुशायरे का बहिष्कारशिकायत पर पालिका पहुंचे एसडीएम, खंगाली विकास कार्यों की फाइलें

नगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्रा

नगर में निकाली गयी भव्य जल कलश यात्रा

जैन समाज ने की उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा
नकुड़। अनंत चतुर्दशी एवं पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन  नगर में जैन समाज की ओर से भव्य जल कलश यात्रा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इससे पूर्व जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान का विधि-विधान से अभिषेक किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ अनंत चतुर्दशी की कथा से हुआ। कथा वाचन के बाद मंदिर परिसर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कथा संपन्न होने के बाद जैन मंदिर से भव्य जल कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
यात्रा में समाज के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु इंद्र का स्वरूप धारण कर यात्रा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र रहा। सिर पर कलश धारण किए हुए महिलाएं और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। त्याग, संयम और ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें