स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरूतीन दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच बढ़ी ग्रामीणों की परेशानीगहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतराशार्टसर्किट से पेट्रोल पंप के चेंबर में लगे गेज में आग लगने से मचा हडकंपयमुनानगर पहुंचने से पहले हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, क्षतिग्रस्त कार में मिला शवबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरूतीन दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच बढ़ी ग्रामीणों की परेशानीगहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतराशार्टसर्किट से पेट्रोल पंप के चेंबर में लगे गेज में आग लगने से मचा हडकंपयमुनानगर पहुंचने से पहले हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, क्षतिग्रस्त कार में मिला शव

गहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतरा

गहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन, हादसे का खतरा

  • बारिश से उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग की हालत हुई बदतर, जलभराव से बढ़ी परेशानी

पायनियर संवाददाता। श्रीदत्तगंज

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुजहना स्थित हाजी मार्केट के पास उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश से गड्ढे में पानी भरने के साथ सड़क की हालत और खराब हो गई है। गिट्टियां बिखरी होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। वहीं टेंपो और ई-रिक्शा भी गड्ढे में फंस रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। वाहन चालक अचानक गड्ढे में पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार यहां फिसलकर गिर चुके हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टियों से दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है।

राहगीर पप्पू, दिलीप, रामू, संजू और वेद प्रकाश ने बताया कि इस स्थान पर कई बार सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही समस्या दोबारा पैदा हो जाती है। उनका कहना है कि केवल गड्ढे की मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे को तत्काल दुरुस्त कराने के साथ ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। इससे बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें