स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलफिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचारनशामुक्ति के सफर पर निकले खाकी के सारथीकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक की मौत व चार घायलफिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचार

मुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणाम

मुक्त विवि में बढ़ा दाखिले का ग्राफ, 48,444 तक पहुंची प्रवेश संख्या, 17 दिन में परीक्षा परिणाम

  • नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भी खुले प्रवेश के द्वार, 18 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने में तेजी के साथ प्रवेश के मोर्चे पर भी बढ़त दर्ज की है। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जुलाई 2026 सत्र में विश्वविद्यालय के कुल प्रवेश बढ़कर 48,444 हो गए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 46,558 थी। नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त तक 80 केंद्रों पर हुईं। करीब 300 शिक्षकों के सहयोग से मूल्यांकन पूरा कर परीक्षा समाप्ति के 17 दिन के भीतर परिणाम जारी किए गए। पिछले सत्र की तुलना में कुल प्रवेश में 1,886 की वृद्धि हुई है। आगामी कार्यक्रम: हल्द्वानी के मॉडल अध्ययन केंद्र में 18 अक्टूबर को दीक्षारंभ कार्यक्रम होगा। विश्वविद्यालय का 21वां स्थापना दिवस 31 अक्टूबर और दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को प्रस्तावित है। पर्यावरणीय पहल: परिसर में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। हरेला पर्व पर पौधरोपण भी किया गया। प्रेसवार्ता में कुलसचिव खेमराज भट्ट, वित्त नियंत्रक सूर्यप्रताप सिंह, प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडेय, प्रो. एमएम जोशी, प्रो. आशुतोष भट्ट और डॉ. सुमित कुमार मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें