स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजापायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, आज ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, आज ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

  • बैरीकेटिंग, पेयजल, साफ-सफाई, भोजन एवं वर-वधू को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

पायनियर संवाददाता।औरैया

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में 28 अक्टूबर 2026 को ककोर स्थित तिरंगा मैदान में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करते हुए सभी अवशेष व्यवस्थाएं आज ही पूर्ण कर लें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधू, उनके परिजनों एवं अन्य आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पंजीकृत जोड़ों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही संबंधित लाभार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं, जिससे कार्यक्रम का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु रूप से किया जा सके।
कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद औरैया तथा नगर पंचायत दिबियापुर को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त साफ-सफाई कराई जाए तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तेज हवा चलने की स्थिति में धूल उड़ने से बचाव के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव कराया जाए, जिससे आयोजन के दौरान वातावरण स्वच्छ बना रहे और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि आगंतुकों हेतु पर्याप्त मात्रा में अलग अलग महिला पुरुष मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने भोजन व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वर-वधू को प्रदान की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजन अथवा वितरित की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शासन की मंशा के अनुरूप गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें