स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल मेंएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशकैम्पटी में 16 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबीकेटी और जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

  • रेलवे स्टेशन से रामजन्मभूमि मंदिर तक हुई सफाई, हटाया जाएगा अतिक्रमण 

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मद्देनजर सोमवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन अयोध्या के सामने से राम जन्मभूमि मंदिर मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सायंकाल ठेला संचालकों के साथ बैठक कर महापौर ने आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले मां सरयू महा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया। 

इस दौरान सड़क और आसपास के क्षेत्रों की सफाई के साथ पॉलीथिन व कागज के टुकड़ों को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई।

इसी दौरान राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि भी पहुंचे। महापौर ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। स्वच्छता अभियान श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के सामने भी चलाया गया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि अपने नगर, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना ही महर्षि वाल्मीकि को सच्चे अर्थों में नमन है। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। जनसहभागिता से ही अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। अभियान में पार्षद अर्चना श्रीवास्तव, अनीता द्विवेदी, माईवाड़ा मंदिर के महंत प्रदीप दुबे, मणि महोत्सव समिति के अध्यक्ष भवानी शंकर त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव, शिक्षक नेता श्रीनिवास शास्त्री, राजाराम सेवा संस्थान के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, अभय यादव, राम मिश्र, आशीष कौर, रुचिरा सिंह, मीना यादव, चिंतन संस्था के विमल, विनय और अरविंद तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता विनय बाघमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अतिक्रमण हटाने और जलापूर्ति सुधारने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन से रामपथ के बीच सड़क पर ठेले लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जोनल अधिकारी ज्वाला प्रसाद को सप्ताह में दो बार नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग लेने को भी कहा।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने की शिकायत की। लोगों ने पानी की लीकेज की समस्या भी बताई, जो करीब 15 दिन से बनी हुई है। इस पर महापौर ने जल निगम के अधिकारियों को तलब कर जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने और लीकेज की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें